फॉण्ट कनवर्टर NEW

क्या AI नौकरी छीन लेगा या देगा नए अवसर? जानिए भविष्य की असली तस्वीर

Career Adda: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग के साथ रोजगार और करियर के भविष्य को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि AI से रोजगार के अवसर कम नहीं होंगे, बल्कि नए क्षेत्रों में संभावनाएं

AI Career

अपनी भाषा में पढ़ें

Career Adda: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग के साथ रोजगार और करियर के भविष्य को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि AI से रोजगार के अवसर कम नहीं होंगे, बल्कि नए क्षेत्रों में संभावनाएं बढ़ेंगी। इसके लिए लोगों को समय के साथ खुद को अपडेट रखना और उभरते अवसरों की पहचान करना जरूरी होगा।

Read more: गूगल के फ्री AI कोर्स से चमकाएं अपना भविष्य, जानें पूरी डिटेल्स

AI तकनीक ने कई क्षेत्रों में काम करने का तरीका बदल दिया है। जिन कार्यों को पूरा करने में पहले कई घंटे लगते थे, वे अब कुछ ही मिनटों में पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इसे चुनौती की बजाय नए अवसर के रूप में देखने की जरूरत है। यह तकनीक कई नए करियर विकल्प भी लेकर आई है, जो भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

AI से उभर रहे नए करियर विकल्प

AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ AI Engineer, Machine Learning Specialist, Data Scientist और AI Trainer जैसे पेशों की मांग तेजी से बढ़ रही है। हर व्यक्ति इस तकनीक का प्रभावी उपयोग नहीं जानता। ऐसे में यदि कोई इन क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करता है, तो उसके लिए रोजगार के साथ-साथ दूसरों को प्रशिक्षण देने के अवसर भी उपलब्ध हो सकते हैं।

हेल्थकेयर में AI की भूमिका

हेल्थकेयर और मेडिकल सेक्टर में AI की भूमिका को लेकर भी कई तरह की भ्रांतियां हैं। AI डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों की डेटा विश्लेषण तथा बीमारी के निदान में सहायता कर सकता है, लेकिन यह डॉक्टर, नर्स या अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों का स्थान नहीं ले सकता।

मानवीय निर्णय की भूमिका बनी रहेगी

मरीज की स्थिति को समझना, सही मानवीय निर्णय लेना और संवेदनशील उपचार देना ऐसे कार्य हैं, जिन्हें केवल अनुभव, सहानुभूति और नैतिक विवेक के आधार पर ही किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में AI केवल सहायक की भूमिका निभाता है।

Read more: फ्री में सीखें एआई (AI) और पाएं लाखों की नौकरी; ये शॉर्ट टर्म कोर्स बदल देंगे किस्मत!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram