फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा एसपी ने उत्कृष्ट कार्य पर चार पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Chatra: चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने क्राइम मीटिंग के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन अधिकारियों को अलग-अलग मामलों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया। किन पुलिस पदाधिकारियों को

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra: चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी ने क्राइम मीटिंग के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन अधिकारियों को अलग-अलग मामलों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया।

किन पुलिस पदाधिकारियों को मिला सम्मान?

प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने पर प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी और हंटरगंज थाना के एसआई नीतेश कुमार प्रसाद को सम्मानित किया गया। वहीं, राजपुर थाना क्षेत्र के प्रमोद कुमार हत्याकांड का सफल उद्भेदन करने पर सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और राजपुर थाना के एसआई संदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

एसपी ने क्या कहा?

एसपी अनिमेष नैथानी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram