फॉण्ट कनवर्टर NEW

ग्रिजली कॉलेज में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को AI और साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग

Koderma news:ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विषय – साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस में रिसोर्स पर्सन कुणाल अम्बसटा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी गैर शैक्षणिक सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news:ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विषय – साइबर सुरक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में रिसोर्स पर्सन कुणाल अम्बसटा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी गैर शैक्षणिक सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर रिसोर्स पर्सन एवं सभी गैर शैक्षणिक सदस्यों का कार्यक्रम में स्वागत किया ।

महाविद्यालय के वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक दीपक पांडेय और शिक्षकेत्तर कर्मचारी आलम मुख्तार कुमार ने रिसोर्स पर्सन कुणाल अम्बसटा को पौधा भेंट कर स्वागत किया ।
तत्पश्चात रिसोर्स पर्सन कुणाल अम्बसटा, प्रभारी – रोबोटिक्स लैब, ग्रिजली विद्यालय, तिलैया डैम, कोडरमा ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाज में बढ़ते साइबर अपराध के कारण, निवारण एवं सावधानी से अवगत कराया साथ ही प्रौद्योगिकी युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता एवं विविध महत्वपूर्ण उपकरण एवं तकनीकी पर ध्यान आकृष्ट कराया एवं कर्मचारियों को उनके कार्यों को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से उत्कृष्ट बनाने हेतु विविध तकनीकों से अवगत कराया।

कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी गैर शैक्षणिक कर्मचारी सुधीर साव, विवेक कुमार आदि कार्यशाला में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में मंच संचालन महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी दीपक कुमार पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन सूचित कुमार ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram