फॉण्ट कनवर्टर NEW

22 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, ऑनलाइन एसपी चरित्र प्रमाण पत्र ही मान्य

Ranchi News : सेना भर्ती कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 22 अगस्त 2025 से 4 सितंबर 2025 तक खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची में किया जाएगा। यह भर्ती रैली झारखंड के पात्र अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिसमें

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : सेना भर्ती कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 22 अगस्त 2025 से 4 सितंबर 2025 तक खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची में किया जाएगा। यह भर्ती रैली झारखंड के पात्र अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिसमें वे भारतीय सेना का हिस्सा बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार सेना भर्ती रैली के दौरान केवल पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय द्वारा जारी ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एसपी कार्यालय से ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनवाकर अपने दस्तावेज़ पूर्ण कर लें।

सेना भर्ती के निदेशक, कर्नल विकास भोला ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का चयन केवल उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर किया जाएगा। किसी भी तरह की दलाली, सिफारिश या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कर्नल भोला ने अभ्यर्थियों को आगाह करते हुए कहा कि वे किसी भी दलाल, बिचौलिए या फर्जी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। ऐसे लोग न केवल उनका समय और पैसा बर्बाद करेंगे, बल्कि उन्हें कानूनी परेशानी में भी डाल सकते हैं। भारतीय सेना में चयन के लिए किसी शॉर्टकट या अवैध तरीके का कोई स्थान नहीं है।

भर्ती रैली के दौरान शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण और लिखित परीक्षा जैसी प्रक्रियाएं पूरी तरह पारदर्शिता के साथ की जाएंगी। सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती स्थल पर समय से पहुंचे, आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाएं और सेना के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह रैली न केवल झारखंड के युवाओं के लिए एक करियर अवसर है, बल्कि उन्हें देश की सेवा करने का सुनहरा मौका भी प्रदान करती है। भारतीय सेना का हिस्सा बनना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और गर्व का विषय है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram