फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

जिला जज मुख्य परीक्षा 2025 का रिज़ल्ट जारी, 35 उम्मीदवार सफल

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस (जिला जज) के पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा 2025 का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी कर दिया है। यह मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस (जिला जज) के पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा 2025 का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी कर दिया है। यह मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। रजिस्ट्रार जनरल के हस्ताक्षर के बाद आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया गया।

जारी परिणाम के अनुसार, कुल 35 अभ्यर्थी जिला जज मुख्य परीक्षा 2025 में सफल घोषित हुए हैं। सफल उम्मीदवारों में प्रदीप कुमार सिंह, शिव करण, कृष्णा कुमार भट्ट, अर्चना पवार, विजय कांत श्रीवास्तव, ज्ञान गौतम, सुदीप कुमार मुखर्जी, अनुज कुमार शर्मा, अशुतोष कुमार मिश्रा, अनुराग शर्मा, दीपक कुमार, शिव कुमार, ज्योति शील, रजा हुसैन, विशाल, संदीप जाखर, रोहित कुमार तुटेजा, नवराज, श्वेता बारी, सब्यसांची, बिरेंद्र पाठक, दीपक चंदर पाल, अभय शर्मा, वरदा वासु प्रिया, सुशील कुमार सिंह, जे. जाननी, सुनील कुमार सिंह, वरदा, रिमझिम रश्मि, अर्चना सिंह, ऋतु, सत्य प्रकाश पराशर, विवेक त्रिपाठी, नेहा जैन और मनोज कुमार शामिल हैं।

यह सूची झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी की गई है। चयनित उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की ओर बढ़ेंगे, जिसमें आवश्यक दस्तावेज़ों का सत्यापन और अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया शामिल होगी।

गौरतलब है कि झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत जिला जज पद के लिए सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया वर्ष 2024 में शुरू की गई थी। इसके लिए विज्ञापन संख्या-01/2024 के तहत योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 15 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य तय किया गया था।

परीक्षा प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू चरण शामिल होते हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल सबसे योग्य उम्मीदवार ही इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त हों। जिला जज का पद न्यायिक सेवा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इनका कार्य न केवल कानून का पालन कराना होता है, बल्कि न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना भी होता है।

हाईकोर्ट द्वारा परिणाम जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के साथ चयनित अभ्यर्थी न्यायपालिका में एक नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram