फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्रों को धूप में खड़ा करने के आरोप के बाद जांच, आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मिलीं कई खामियां

Koderama News: जयनगर प्रखंड के पावर हाउस के निकट आईलेक्स पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस नहीं देने के आरोप में स्कूली छात्रों को स्कूल के बाहर धुप में डेढ़ घंटे तक खड़ा करने संबंधी मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा की गयी जांच के दौरान कई

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News: जयनगर प्रखंड के पावर हाउस के निकट आईलेक्स पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस नहीं देने के आरोप में स्कूली छात्रों को स्कूल के बाहर धुप में डेढ़ घंटे तक खड़ा करने संबंधी मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा की गयी जांच के दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आने का मामला प्रकाश में आया है । गौरतलब है की इस मामले में आक्रोशीत अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एवं स्कूल प्रबंधन के कार्य शैली से क्षुब्ध होकर अपनी मांगों को लेकर कोडरमा,कोवाड के बीच पावर हाउस के समक्ष रोड को जाम कर दिया गया था। सूचना पाकर डीएसी अजय कुमार सीओ सारांश जैन बीपीओ राधा सिंह ने अभिभावकों को समझा-बुझाकर रोड़ जाम हटवाया ।

उसके बाद की गयी जांच में स्कूल में कई अनियमिताएं पाये जाने की जानकारी सामने आ रही है । अधिकारियों ने बताया कि आईलेक्स पब्लिक स्कूल सरकार के गाइडलाइन का उल्लघंन कर स्कूल संचालित करने एवं किसी दूसरे स्कूल (करियातपुर, बरही) के नाम से स्कूल फीस रसीद दिया जा रहा है जो गलत है। उन्होनें बताया की स्कूल प्रबंधन को अपने संचालित स्कूल का रसीद देना चाहिए । जांचोपरांत अधिकारियों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन कि लापरवाही बरतने का आरोप सत्य पाया गया है। विभागीय स्तरीय पर आवश्यक कार्रवाई किया की जायेगी।।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram