Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»हल्की बारिश में तालाब बनी नवाडीह की सड़क, जनाजा ले जाने में भी झेलनी पड़ी भारी परेशानी
Jharkhand

हल्की बारिश में तालाब बनी नवाडीह की सड़क, जनाजा ले जाने में भी झेलनी पड़ी भारी परेशानी

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lohardaga News: लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीह स्थित जामा मस्जिद के पूर्वी छोर से गुजरने वाली बस्ती की सड़क हल्की बारिश होते ही जलमग्न हो जाती है। सड़क पर जलजमाव की मुख्य वजह नाली का जाम होना बताया जा रहा है, जिससे बारिश का पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर ही पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाने से आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

सबसे अधिक परेशानी तब हुई जब नवाडीह हेठ टोला से एक जनाजा को कब्रिस्तान ले जाने के दौरान लोगों को जलजमाव से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान जनाजा ले जाने वालों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले।बस्ती वालों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई और सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। इलाके के लोगों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता रवैया को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने अविलंब नाली की सफाई, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट; कई दुकानों को नोटिस

July 10, 2026

लोहरदगा के नवाडीह में जलजमाव से हाहाकार, घुटनों तक पानी में जनाजा ले जाने को मजबूर लोग

July 10, 2026

छात्रों को धूप में खड़ा करने के आरोप के बाद जांच, आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मिलीं कई खामियां

July 10, 2026

RECENT ADDA.

लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट; कई दुकानों को नोटिस

July 10, 2026

लोहरदगा के नवाडीह में जलजमाव से हाहाकार, घुटनों तक पानी में जनाजा ले जाने को मजबूर लोग

July 10, 2026

हल्की बारिश में तालाब बनी नवाडीह की सड़क, जनाजा ले जाने में भी झेलनी पड़ी भारी परेशानी

July 10, 2026

छात्रों को धूप में खड़ा करने के आरोप के बाद जांच, आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मिलीं कई खामियां

July 10, 2026

एशपॉन्ड से उड़ती राख पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जानकी यादव ने डीवीसी को दी चेतावनी

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.