फॉण्ट कनवर्टर NEW

आदित्यपुर मार्ग पर ‘किलर’ ट्रेलर का कहर! एक झटके में उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार

Saraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले का टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग बुधवार की रात मातम के साये में डूब गया। टूल रूम के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने ऐसी तबाही मचाई कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक

अपनी भाषा में पढ़ें

Saraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले का टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग बुधवार की रात मातम के साये में डूब गया। टूल रूम के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने ऐसी तबाही मचाई कि देखने वालों की रूह कांप गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक सरकारी स्कूल के शिक्षक और एक ही परिवार के चाचा-भतीजे शामिल हैं।

ड्राइवर ने छोड़ी स्टेयरिंग, डिवाइडर फांदकर मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर

हादसा इतना अजीब और खौफनाक था कि प्रत्यक्षदर्शी भी सन्न रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर (NL 02 Q 7066) ने पहले एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक घबराकर चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। बिना चालक के यह ‘किलर’ ट्रेलर आगे बढ़ता रहा और डिवाइडर लांघकर विपरीत दिशा वाली लेन में घुस गया। वहां सामने से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल इसकी चपेट में आ गई।

अंतिम संस्कार से लौट रहे थे चाचा-भतीजे, रास्ते में मिली मौत

बुलेट पर सवार नवीन पाल और उनके भतीजे अभिषेक पाल की मौके पर ही जान चली गई। हृदय विदारक बात यह है कि दोनों बिष्टुपुर के पार्वती घाट से एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही काल ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया। वहीं, स्कूटी सवार गदड़ा मध्य विद्यालय के शिक्षक राकेश राय ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद कुछ घंटों तक सड़क पर भारी जाम लगा रहा और आक्रोशित लोगों ने सुरक्षित यातायात की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram