फॉण्ट कनवर्टर NEW

भतीजे को मारने की कोशिश का आरोप, 8 महीने के बच्चे को लेकर परिवार में बड़ा विवाद

Bokaro news: पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के बुडगड़ा गांव निवासी मुकेश मुर्मू ने बोकारो एसपी नाथु सिंह मीणा को पत्र लिख कर अपने आठ महीने के पुत्र की सुरक्षा एवं पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले मेरा बड़ा भाई सह सीसीएल कर्मी संजय

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट के बुडगड़ा गांव निवासी मुकेश मुर्मू ने बोकारो एसपी नाथु सिंह मीणा को पत्र लिख कर अपने आठ महीने के पुत्र की सुरक्षा एवं पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले मेरा बड़ा भाई सह सीसीएल कर्मी संजय मुरमुर के खिलाफ कार्यवाई करने की गुहार लगाई है।

एसपी को दिए पत्र में लिखा है कि नौकरी एवं रुपया की बंटवारा को लेकर बड़ा भाई संजय के साथ मेरा विवाद वर्ष 2015 से चल रहा है।इसके बावजूद मेरा बड़ा भाई संजय मेरे आठ महीने के पुत्र को खेलाने एवं बिस्कुट खिलाने के बहने अपने कमरे में ले गया और जान मारने की नियत से पैर का एक जांघ तोड़ दिया।

बच्चे के रोने के आवाज सुन कर मैं और मेरी पत्नी सुनीता देवी पहुंचे तो मेरा बड़ा भाई जान मारने की नियत से मेरे पुत्र आर्यन का मुंह और नाक दाबे हुए था। हिस्सेदारी न मांगे इसलिए हमारा वंश खत्म करना चाह रहा है। पत्र में लिखा है कि 31 मई को घटित घटना के बाद लिखित शिकायत आवेदन पेक नारायणपुर थाना की।पुलिस को दिया गया परन्तु कोई कार्यवाई नहीं हुई।

तो मंगलवार को एसपी को पत्र लिख न्याय की गुहार लगाई है। वही आरोपी सीसीएल कर्मी संजय मुरमुर ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि खेलाने के दौरान भतीजा जमीन में गिर गया जिससे उसका जांघ टूट गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram