फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पड़ोसी को डराने के लिए चलाई गोली, आरोपी दोनाली बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार

कांके वाटर लाइन से बंदूक और कारतूस के साथ बिहार निवासी आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित वाटर लाइन रीनपास इलाके में गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। हालांकि, सूचना मिलते ही हरकत में आई कांके थाना पुलिस की रात्रि गश्ती टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक बंदूक, जिंदा कारतूस, शस्त्र लाइसेंस और मोबाइल बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के गया जिले के अलीपुर थाना अंतर्गत ग्राम+पोस्ट बारा का रहने वाला है और वर्तमान में कांके के वाटर लाइन रीनपास क्षेत्र में रह रहा था।

पड़ोसी से विवाद के बाद डराने के लिए चलाई गोली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (24 जुलाई) की रात करीब 11 बजे कांके थाना पुलिस को इलाके में फायरिंग होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गश्ती अधिकारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि आरोपी दीपक कुमार का अपने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में पड़ोसी को डराने और खौफ पैदा करने की नीयत से उसने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी।

मौके से बंदूक, कारतूस और लाइसेंस जब्त

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से निम्नलिखित सामान विधिवत जब्त किए:

  1. एक DBBL गन (दोनाली बंदूक)

  2. 5 पीस 12 बोर के जिंदा कारतूस (जिन पर KF 12 अंकित है)

  3. एक शस्त्र लाइसेंस

  4. एक रेडमी (Redmi) का स्मार्टफोन

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल

इस संबंध में कांके थाने में शनिवार (25 जुलाई) को कांड संख्या 145/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 तथा 27/30 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कानूनी व कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram