फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

ड्यूटी पर जाने के दौरान हादसा, महिला पुलिस जवान ने गंवाई जान

पलामू में रविवार को सड़क दुर्घटना में महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की मौत हो गई। वह छतरपुर थाना में तैनात थीं और जेटेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा ड्यूटी करने जा रही थीं।

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू में रविवार को सड़क दुर्घटना में महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की मौत हो गई। वह छतरपुर थाना में तैनात थीं और जेटेट परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा ड्यूटी करने जा रही थीं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, करमा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में बबीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

ड्यूटी पर जाते समय महिला पुलिस जवान की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Read more : चैनपुर में पारिवारिक विवाद के बाद 45 वर्षीय व्यक्ति ने कुएं में कूदकर दी जान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram