फॉण्ट कनवर्टर NEW

गोलमुरी में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, राह चलते युवक के पैर में लगी गोली

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र के देबुन बागान चौक के समीप रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान टाटा लाइन निवासी दीपक झा के रूप में हुई है। गोली उसके दाहिने पैर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News:  गोलमुरी थाना क्षेत्र के देबुन बागान चौक के समीप रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान टाटा लाइन निवासी दीपक झा के रूप में हुई है। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दीपक झा रविवार रात किसी काम से गोलमुरी क्षेत्र गया हुआ था। इसी दौरान देबुन बागान चौक के पास कुछ युवकों के बीच विवाद हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच चली एक गोली दीपक के पैर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली लगने के बाद दीपक ने अपने परिचितों को घटना की सूचना दी। इसके बाद उसे तुरंत टीएमएच पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजय सुमन ने बताया कि फायरिंग की घटना को लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग किसने और किन परिस्थितियों में की।

पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram