फॉण्ट कनवर्टर NEW

सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज के पास बीती रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज के पास बीती रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ट्रक के चालक और उपचालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों सुरक्षित हैं।

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर भेजी गई। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

चट्टी बाजार में जाम के कारण फंसी दमकल की गाड़ी

घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान दमकल की गाड़ी को चट्टी बाजार में भारी जाम का सामना करना पड़ा। दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में लोगों और वाहनों की भीड़ बढ़ गई है। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय स्तर पर जाम की समस्या पहले से बनी हुई है। ऐसे में आपातकालीन वाहनों को समय पर घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इस घटना के बाद शहर की यातायात व्यवस्था और दुर्गा पूजा के दौरान दमकल व एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता सुनिश्चित करने की जरूरत सामने आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram