Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»पटना में कोरोना की दस्तक, एम्स का डॉक्टर संक्रमित, कुल मामले हुए तीन
Bihar

पटना में कोरोना की दस्तक, एम्स का डॉक्टर संक्रमित, कुल मामले हुए तीन

By Samsul HaqueMay 27, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के एक जूनियर डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के एक 30 वर्षीय वैज्ञानिक और एक अन्य मरीज की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इन तीन नए मामलों के साथ ही पटना में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या तीन हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि संक्रमितों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। हालांकि सभी मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं, फिर भी सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। यह लक्षण पिछले बार के मुकाबले अलग हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संक्रमण वायरस के बदले स्वरूप यानी नए वैरिएंट का नतीजा हो सकता है।

देश के अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद अस्पताल में 12 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और 3 आईसीयू बेड को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। राज्य के अन्य सरकारी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है और विशेष तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल, आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले मरीजों की जीनोमिक सीक्वेंसिंग नहीं की जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इस प्रक्रिया को शुरू करने की योजना बना रहा है ताकि नए वैरिएंट की पहचान की जा सके।

स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों की अपील है कि आमजन किसी भी लक्षण को हल्के में न लें। खासकर सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत जांच कराएं और सावधानी बरतें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.