फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीएलओ को मिलेगा दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण, झारखंड की निर्वाचन प्रक्रिया बनी देश के लिए उदाहरण

Ranchi News : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह से भारतीय संविधान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और निर्वाचन नियमावली के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करता है। उन्होंने जानकारी दी कि विभिन्न राज्यों के दौरे के दौरान

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग पूरी तरह से भारतीय संविधान, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और निर्वाचन नियमावली के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करता है। उन्होंने जानकारी दी कि विभिन्न राज्यों के दौरे के दौरान आयोग को बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के कार्यों को नजदीक से समझने का अवसर मिला है, जिससे प्रभावित होकर यह निर्णय लिया गया है कि देशभर के बीएलओ को दिल्ली बुलाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

श्री कुमार ने विशेष रूप से झारखंड दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें दशम जलप्रपात क्षेत्र की बीएलओ दीदियों से मिलने का अवसर मिला, जिनकी निर्वाचन संबंधी समझ अत्यंत प्रभावशाली थी। उन्होंने झारखंड के निर्वाचन से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सराहना करते हुए कहा कि यहां मतदाता सूची के विरुद्ध एक भी अपील दायर नहीं हुई है, जो कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा मतदाता सूची की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सभी मतदाताओं को शिक्षित करना आवश्यक है। यदि कोई मतदाता सूची से असहमत है तो वह पहले जिला निर्वाचन पदाधिकारी और फिर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पास अपील कर सकता है। उद्देश्य है कि मतदाता सूची हीरे जैसी पारदर्शी और विश्वसनीय बने।

प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल बीएलओ को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि मतदाताओं के बीच ईवीएम और वीवीपैट को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना भी है। श्री कुमार ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट का अब तक 5 करोड़ से अधिक बार मिलान हो चुका है और एक भी त्रुटि सामने नहीं आई है, जिससे इसकी विश्वसनीयता प्रमाणित होती है।

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का संचालन करता है, जिसमें देशभर में 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर समान रूप से मतदान कराया जाता है। इस व्यवस्था में बीएलओ और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों का सामंजस्य अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को योगाभ्यास, ग्रुप फोटो और चुनाव विशेषज्ञों जैसे डॉ. शशि शेखर रेड्डी, देव दास दत्ता, चंद किशोर शर्मा द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर IIIDEM के महानिदेशक राकेश कुमार वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग, अजीत कुमार, संजय कुमार एवं झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram