Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा रांची में रविवार की सुबह मातम में बदली खुशियां, डंपर ने दो युवकों को कुचला अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत

झारखंड के रामगढ़ में शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर पैंकी के पास स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

ss 2

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ में शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर पैंकी के पास स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंदिर दर्शन से पहले ही खत्म हो गया सफर

बताया जा रहा है कि बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। सभी शनिवार को घर से निकले थे। लेकिन रामगढ़ के पैंकी के पास उनकी गाड़ी एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें: रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

हादसे में 13 लोगों ने गंवाई जान

दुर्घटना में चार बच्चों, चार महिलाओं और पांच पुरुषों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मची चीख-पुकार

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

एसडीपीओ ने की 13 मौतों की पुष्टि

रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन ने दुर्घटना में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी मृतक बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर कुछ लोगों की पहचान की गई है।

यह भी पढ़ें: रांची में रविवार की सुबह मातम में बदली खुशियां, डंपर ने दो युवकों को कुचला

हाईवे पर हादसों ने बढ़ाई चिंता

पैंकी के पास हुए इस हादसे के बाद रांची-पटना हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। इस मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं यात्रियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। फिलहाल पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इस हादसे से बिहार और झारखंड दोनों जगह शोक का माहौल है। एक साथ 13 लोगों की मौत की खबर से मृतकों के गांव और परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

संबंधित विषय:
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें