Skip to content

जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का विशेष अभियान, 25 दिनों तक चलेगा जनसंपर्क गिरिडीह उपचुनाव की बिसात पर सियासी संग्राम: सहानुभूति के सहारे झामुमो, वापसी को बेताब भाजपा

विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को भी सदन के बाहर भाजपा और आजसू के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायकों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

रांची: झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को भी सदन के बाहर भाजपा और आजसू के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायकों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा विधायकों ने एक नाबालिग के यौन शोषण मामले में कथित तौर पर सिमडेगा विधायक का नाम आने, मामले से जुड़े एक पत्रकार की गिरफ्तारी, बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिलने तथा महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया।

यह भी पढ़ें: जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में चंपई सोरेन, डॉ. नीरा यादव समेत विपक्ष के अन्य विधायकों ने पत्रकार की गिरफ्तारी का विरोध किया। बाबूलाल मरांडी ने इसे संविधान के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि झारखंड में लूट का तंत्र बनाने की कोशिश हो रही है। MMDR कानून के जरिए स्थानीय लोगों को फायदा मिल सकता है, लेकिन राज्य सरकार इस मुद्दे को अलग तरीके से पेश कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को विशेष सत्र में छात्रों की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गंभीर मामले के आरोपी को बचाने के लिए पुलिस ने पत्रकार को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के हक और अधिकारों को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योजनाएं बंद होने के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

चंपई सोरेन ने MMDR कानून का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के विकास और स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह कानून बनाया है। इससे लोगों को उनका हक और अधिकार मिल सकेगा तथा खनिज संपदा से होने वाली कमाई में पारदर्शिता आएगी।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *