Skip to content

जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा 27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने जमशेदपुर से रांची रवाना हुए सैकड़ों कांग्रेसी संविधान दिवस पर समाहरणालय में गूंजी संवैधानिक मूल्यों की प्रतिध्वनि पंजाब में आप की महारैली से पहले हादसा, कॉफी मशीन में विस्फोट से मची अफरा-तफरी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा का विशेष अभियान, 25 दिनों तक चलेगा जनसंपर्क गिरिडीह उपचुनाव की बिसात पर सियासी संग्राम: सहानुभूति के सहारे झामुमो, वापसी को बेताब भाजपा

27 नवंबर को रांची आएंगी सुनिधि चौहान, 28 को मधु मंसूरी हंसमुख की होगी प्रस्तुति

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची के खेलगांव में गुरुवार से तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हो रहा है।

रांची : झारखंड राज्य स्थापना दिवस और हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची के खेलगांव में गुरुवार से तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव शुरू हो रहा है। 26 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में झारखंड की लोककला, जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक नृत्य-संगीत और आधुनिक संगीत की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव में बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान, पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख और इंडियन आइडल के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

महोत्सव का उद्घाटन 26 नवंबर को शाम 5 बजे खेलगांव में होगा। उद्घाटन समारोह में मंत्री दीपक बिरुवा, संजय प्रसाद यादव और दीपिका पांडेय सिंह शामिल होंगे। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत रांची के कलाकार कुश कुमार करुआ के बांसुरी वादन से होगी। इसके बाद मुंडारी, नागपुरी, उरांव और संथाली नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

यह भी पढ़ें: जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज

पहले दिन कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति भी होगी। इसके अलावा गुरु तपन कुमार पटनायक छऊ नृत्य पेश करेंगे। वर्षा लकड़ा और उनका दल आधुनिक नागपुरी नृत्य प्रस्तुत करेगा। वहीं, द सजनी ग्रुप की ओर से आधुनिक नागपुरी गायन और वादन किया जाएगा।

महोत्सव के दूसरे दिन यानी 27 नवंबर को बॉलीवुड गायिका सुनिधि चौहान अपनी लाइव प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक एकल गायन करेंगे। देवप्रिय ठाकुर सितार वादन करेंगे। इस दिन नागपुरी नृत्य-संगीत के साथ घोड़ा नृत्य और पाइका नृत्य की प्रस्तुति भी होगी। विनोद महतो का दल घोड़ा नृत्य और अशोक कच्छप का दल पाइका नृत्य पेश करेगा।

महोत्सव के अंतिम दिन 28 नवंबर को पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख मुख्य आकर्षण होंगे। उनके साथ विवेक नायक, पवन राय, मोनिका मुंडू और उनकी टीम नागपुरी गीतों की प्रस्तुति देगी। इसके अलावा इंडियन आइडल फेम अभिषेक कुमार सांवरिया और पूजा चटर्जी भी गायन करेंगे। शास्त्रीय संगीत में पंडित मोर मुकुट केडिया और पंडित मनोज केडिया सितार और सरोद वादन करेंगे।

यह भी पढ़ें: विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

अंतिम दिन झारखंड के जनजातीय समुदायों के जीवन और संस्कृति पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा संथाली बैंड की ओर से टॉम मुर्मू और एल्विन रोजारियो बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलगांव में मेला सह प्रदर्शनी भी लगाई गई है। 15 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय सेवाओं की जानकारी मिलेगी।

इसके अलावा फूड कोर्ट में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा। यहां धुस्का-घुघनी, पीठा और ढेलकस रोटी समेत कई स्थानीय व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *