Skip to content

तिलक वाली ‘डिफेंडर’ पर निकली अनंत सिंह के दामाद की बारात, झारखंडी बैंड पर खूब झूमे पिता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में बड़े फैसले, ग्राम कचहरियों का बजट छह गुना बढ़ा झारखंड में रसोइया दीदियों का आंदोलन तेज, 10 हजार रुपये मानदेय देने की मांग बिहार में 11 डॉक्टरों की एक साथ छुट्टी! सम्राट सरकार के फैसले से मचा हड़कंप राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IPS प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया कर्तव्यनिष्ठा का मंत्र गौ संवर्धन और आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा, मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी कोलकाता नगर निगम चुनाव पर फिलहाल ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने दिया हाईकोर्ट में सुनवाई का सुझाव सीवान को 2027 में मिलेगा सरकारी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी किशनगंज में पशुपालकों को मिली राहत, एक ही शिविर में 700 से अधिक पशुओं का इलाज

झारखंड में रसोइया दीदियों का आंदोलन तेज, 10 हजार रुपये मानदेय देने की मांग

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ (AICCTU) की ओर से विधानसभा के सामने कुटे मैदान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान राज्यभर से पहुंची सैकड़ों रसोइया दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और सरकार से समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ (AICCTU) की ओर से विधानसभा के सामने कुटे मैदान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। इस दौरान राज्यभर से पहुंची सैकड़ों रसोइया दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और सरकार से समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

धरना की अध्यक्षता संघ की राज्य सचिव गीता मंडल ने की, जबकि संचालन कॉमरेड भुंडा बास्की ने किया।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IPS प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया कर्तव्यनिष्ठा का मंत्र

मध्याह्न भोजन योजना को NGO के हाथों में देने का विरोध

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मिड डे मील वर्कर्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सरोज चौबे ने मध्याह्न भोजन योजना को एनजीओ के हवाले करने के फैसले का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि रसोइया दीदियां वर्षों से स्कूलों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं। इसके बावजूद उनके श्रम और अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रसोइया दीदियों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। महिलाओं से रोजगार लेकर कॉर्पोरेट घरानों को काम सौंपना उचित नहीं है।

सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग

धरना के माध्यम से रसोइया संघ ने मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगपत्र नियुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें प्रमुख रूप से रसोइया दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें: पेड़ बचाने के लिए आपसू ने खोला मोर्चा, कॉलेज प्रशासन को दी चेतावनी

संघ ने कहा कि जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता, तब तक न्यूनतम मजदूरी के रूप में 42 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जाए। इसके अलावा तत्काल सम्मानजनक मानदेय के रूप में 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने की मांग भी उठाई गई।

नियुक्ति नियमावली और बीमा की सुविधा देने की मांग

संघ ने मध्याह्न भोजन योजना को एनजीओ के हवाले करने पर रोक लगाने और रसोइया दीदियों के लिए अलग नियुक्ति नियमावली बनाने की मांग की। इसके साथ ही सभी रसोइया दीदियों को जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने की मांग भी की गई।

साड़ी के लिए सालाना 2 हजार रुपये देने की मांग

मांगपत्र में रसोइया दीदियों को दो सेट सूती साड़ी, साया और ब्लाउज के लिए हर साल 2,000 रुपये देने की मांग शामिल है। इसके अलावा 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर उन्हें काम से हटाने पर रोक लगाने और सक्षम रसोइया दीदियों को आगे भी काम करने देने की मांग की गई।

मातृत्व अवकाश और विशेष छुट्टी की मांग

संघ ने रसोइया दीदियों को विशेष अवकाश और मातृत्व अवकाश देने की मांग की। इसके अलावा प्रत्येक 25 बच्चों पर एक रसोइया की नियुक्ति सुनिश्चित करने की बात भी उठाई गई।

चार दिनों की हड़ताल करेंगे रसोइया संघ के सदस्य

संघ की राज्य सचिव गीता मंडल ने कहा कि रसोइया दीदियां अपनी मांगों को लेकर राज्यभर में चार दिनों तक हड़ताल करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संघ की ओर से प्रधानाध्यापकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों को घर से टिफिन लाने की सूचना दें, ताकि हड़ताल के दौरान बच्चों को भोजन की परेशानी न हो।

26 नवंबर तक धरनास्थल पर डटी रहेंगी रसोइया दीदियां

धरना में शामिल रसोइया दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। संघ के अनुसार सभी रसोइया दीदियां 26 नवंबर तक धरनास्थल पर मौजूद रहेंगी।

धरना में ये लोग रहे शामिल

कार्यक्रम में झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की राज्य महासचिव गीता मंडल, ऐक्टू के राज्य महासचिव शुभेंदु सेन, सुषमा मेहता, दिला देवी, देवकी देवी, सावित्री टुडू, लीलावती देवी और संगठन के संरक्षक रवींद्र भुईयां सहित सैकड़ों रसोइया दीदियां शामिल हुईं।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *