फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड स्थापना दिवस पर सड़क सुरक्षा रैली, डीसी राजीव रंजन ने किया नेतृत्व

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डीसी राजीव रंजन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंची।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डीसी राजीव रंजन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली समाहरणालय परिसर से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंची।

जिला परिवहन कार्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया गया।

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

जागरूकता अभियान के दौरान लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई। इसके अलावा तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने, गलत तरीके से ओवरटेक करने से बचने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी गई।

प्रशासन ने लोगों को शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद वाहन नहीं चलाने के प्रति भी जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

डीसी ने कहा- सड़क सुरक्षा में सभी की भागीदारी जरूरी

डीसी राजीव रंजन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। जब तक लोग खुद यातायात नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल होगा।

उन्होंने लोगों से यातायात नियमों को अपनी आदत में शामिल करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में एसडीओ अर्णव मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार पाठक समेत जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने का संदेश दिया।

Read more : 24 नवंबर को रांची में मनेगा प्रकाश पर्व, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को किया आमंत्रित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram