रांची: पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित स्थानीय पथ विक्रेताओं की मेहनत, संघर्ष और सफलता को सम्मान देने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को शहर के चार प्रमुख स्थलों पर भव्य ‘स्वनिधि महोत्सव’ आयोजित किया। यह आयोजन मोरहाबादी स्थित चिल्ड्रन पार्क, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, पटेल पार्क और डोरंडा के श्री कृष्णा पार्क में संपन्न हुआ। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स की कामयाबी की कहानियों को सामने लाना और उन्हें स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।
सम्मान, चेक वितरण और प्रतियोगिताओं की धूम
कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना की मदद से अपना कारोबार बढ़ाने वाले और बेहतर कार्य करने वाले महिला व पुरुष पथ विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। कई लाभुकों के बीच चेक भी वितरित किए गए। आयोजन को जीवंत और सहभागी बनाने के लिए पथ विक्रेताओं व उनके बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताएं रखी गईं, जिनमें लोगों ने उत्साह से भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस पहल से व्यवसाय के विस्तार, वित्तीय समावेशन और समाज में पथ विक्रेताओं के योगदान को नई पहचान मिली। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, सहायक नगर आयुक्त तथा DAY-NULM शाखा के नगर अभियान प्रबंधक, सामुदायिक संगठनकर्ता (COs) व CRPs उपस्थित रहे।

सम्मान, चेक वितरण और प्रतियोगिताओं की धूम


