फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM योगी के मातृशोक पर भावुक हुए भाजपा नेता, बोले- मां का जाना अपूरणीय क्षति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन की खबर से भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। सभी ने मुख्यमंत्री

अपनी भाषा में पढ़ें

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन की खबर से भाजपा नेताओं में शोक की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संदेश साझा किए।

पंकज चौधरी ने कहा- मां को खोना जीवन की सबसे बड़ी क्षति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सावित्री देवी के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मां का दुनिया से चले जाना जीवन की ऐसी कमी है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। पंकज चौधरी ने भगवान श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

केशव मौर्य बोले- मां का साया उठना अपूरणीय क्षति

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होता है। उनका साया सिर से उठ जाना ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

केशव मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगवान श्रीराम से परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

ब्रजेश पाठक और धर्मपाल सिंह ने भी जताया शोक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।

भाजपा नेताओं ने दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram