फॉण्ट कनवर्टर NEW

108 एंबुलेंस सेवा ठप होने से बढ़ी परेशानी, निजी गाड़ियों के भरोसे मरीज

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। 18 नवंबर की रात से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण राज्य में एंबुलेंस सेवा प्रभावित हो रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। 18 नवंबर की रात से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण राज्य में एंबुलेंस सेवा प्रभावित हो रही है। मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण लोगों को निजी एंबुलेंस, टोटो और दूसरे वाहनों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।

इधर, एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रांची के नामकुम स्थित NHM मुख्यालय के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

वेतन और मेडिकल इंश्योरेंस की मांग

हड़ताल कर रहे कर्मचारी लंबे समय से लंबित वेतन का भुगतान करने, न्यूनतम मजदूरी लागू करने और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा देने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने EPF और ESIC का लाभ देने की भी मांग उठाई है।

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से उन्हें मजबूर होकर हड़ताल पर जाना पड़ा है।

499 एंबुलेंस के संचालन की जांच की मांग

एंबुलेंस कर्मचारियों ने 499 एंबुलेंस के संचालन और संबंधित एजेंसी को किए गए भुगतान की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता आ सके।

वहीं, हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। खासकर गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो सकती है। एंबुलेंस सेवा बाधित होने से लोगों को दूसरे वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram