फॉण्ट कनवर्टर NEW

पवित्र मिस्सा बलिदान के साथ संपन्न हुआ रजत जयंती समारोह, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

दो धर्मबहनों की 25 वर्षों की समर्पित धार्मिक सेवा को किया गया याद, प्रार्थना और भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कातिंग में सिस्टर गुलाब एवं सिस्टर मुक्ति कुजूर का रजत जयंती समारोह बड़े धूमधाम, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के

अपनी भाषा में पढ़ें

दो धर्मबहनों की 25 वर्षों की समर्पित धार्मिक सेवा को किया गया याद, प्रार्थना और भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कातिंग में सिस्टर गुलाब एवं सिस्टर मुक्ति कुजूर का रजत जयंती समारोह बड़े धूमधाम, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समारोह की शुरुआत ख्रीस्तयाग प्रवेश नृत्य के साथ हुई। इसके बाद विधिवत पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मुख्य प्रचारक संतोष की अगुवाई में संपन्न हुआ। वहीं, गुमला के पल्ली पुरोहित फादर एम्मानुएल कुजूर मुख्य अनुष्ठाता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ टोंगो पल्ली के पल्ली पुरोहित सहित अन्य फादर और धर्मबहनों ने भी समारोह में भाग लिया तथा दोनों धर्मबहनों के धार्मिक जीवन और समर्पण के लिए प्रार्थना की।

समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, कातिंग पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर दोनों धर्मबहनों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं।

पूरे समारोह के दौरान भक्ति गीतों, प्रार्थनाओं और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस विशेष अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram