फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, 30 में से 29 शेयर हरे निशान पर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आया। बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,600 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, जबकि एनएसई का निफ्टी करीब 400 अंक मजबूत हुआ।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल आया। बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,600 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, जबकि एनएसई का निफ्टी करीब 400 अंक मजबूत हुआ।

हालांकि, सुबह 9:30 बजे तक बाजार ने अपनी शुरुआती बढ़त का कुछ हिस्सा गंवा दिया, लेकिन दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 1,377.15 अंकों की बढ़त के साथ 78,678.55 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी 385.45 अंक चढ़कर 24,346.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में थे, जबकि सिर्फ एक शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

इंटरग्लोब एविएशन बना टॉप गेनर

आज के कारोबार में इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.77 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस में 4.31 प्रतिशत, एशियन पेंट्स में 4.33 प्रतिशत, मारुति सुजुकी में 2.90 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.01 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।

वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, टीसीएस, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी रही।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सहारा

शेयर बाजार में तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को वजह माना जा रहा है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत की खबरों के बीच वैश्विक बाजारों में हलचल देखने को मिली।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया।

वहीं, ईरान की ओर से भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दिए जाने की खबर को भी बाजार के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। इन वैश्विक घटनाक्रमों का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram