फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

टाटा स्टील हाफ मैराथन के 11वें संस्करण को लेकर तैयारी शुरू, 29 नवंबर को दौड़ेंगे हजारों धावक

टाटा स्टील हाफ मैराथन के 11वें संस्करण को लेकर जमशेदपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 29 नवंबर 2026 को होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में धावकों और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील प्रबंधन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर: टाटा स्टील हाफ मैराथन के 11वें संस्करण को लेकर जमशेदपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 29 नवंबर 2026 को होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में धावकों और दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील प्रबंधन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है।

बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर प्रस्तावित मैराथन रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे रास्ते का जायजा लिया और आयोजन के दिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जरूरी तैयारियों की समीक्षा की।

रूट और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान टाटा स्टील के हेड-स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष सिन्हा, हेड-सिक्योरिटी गिरिश कुमार शर्मा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने मैराथन रूट पर आने वाली संभावित समस्याओं, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दिया गया कि दौड़ के दौरान प्रतिभागियों और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बेहतर व्यवस्था के लिए मिलकर काम कर रहीं टीमें

मैराथन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और टाटा स्टील की टीमें आपसी समन्वय से काम कर रही हैं।

आयोजन के दिन शहर की सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखना, धावकों की सुरक्षा करना और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप दिया जा रहा है।

29 नवंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आने वाले दिनों में तैयारियों को और तेज किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram