फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दिल्ली में ऊर्जा का महाकुंभ, PM मोदी ने किया उद्घाटन; वैश्विक मंच पर बिहार का दम दिखाने पहुंचे CM सम्राट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’ का उद्घाटन किया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

New Delhi/Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी विशेष रूप से शामिल हुए। दो से पांच नवंबर दो हजार छब्बीस तक ‘निवेश करें, नवाचार करें, प्रेरित करें’ की थीम पर आयोजित हो रहा यह चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

वैश्विक मंच पर जुटेंगे नीति-निर्माता और निवेशक

इस सम्मेलन में दुनिया भर के नीति-निर्माता, निवेशक, वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां भाग ले रही हैं। इस आयोजन में एक सौ तीस से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी हो रही है, जिनमें चालीस से ज्यादा मंत्री भी शामिल हैं। यह वैश्विक सम्मेलन स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक भागीदारी और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इसके माध्यम से विभिन्न देशों के बीच अक्षय ऊर्जा से जुड़ी नई तकनीकों, अनुभवों और निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

कई देश और राज्य कर रहे हैं सहभागिता

इस आयोजन में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम कंट्री पार्टनर के रूप में शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में तेरह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश भी अपनी अक्षय ऊर्जा क्षमता, निवेश के अवसरों और विनिर्माण क्षेत्र की संभावनाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें बिहार के अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं।

बिहार की ऊर्जा क्षमता को मिलेगा वैश्विक मंच

इस वैश्विक आयोजन में बिहार की सक्रिय भागीदारी राज्य की अक्षय ऊर्जा क्षमता, औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने तथा तकनीकी सहयोग और औद्योगिक साझेदारी को विस्तार देने की दिशा में भी यह सम्मेलन राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram