फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमीन पर कब्जे से परेशान टाना भगतों ने खटखटाया DC का दरवाजा

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के साप्ताहिक जनता दरबार में सोमवार को पहुंचे टाना भगत ने भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर किए गए अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने की मांग की, जबकि एक नेत्रहीन युवा ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन के स्तर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित होने वाले साप्ताहिक जनता दरबार में इस बार भी बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री के समक्ष सोमवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। इस दौरान टाना भगतों द्वारा भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से अपनी जमीन को मुक्त कराने की गुहार का मामला प्रमुखता से छाया रहा।

भू-माफियाओं के कब्जे से जमीन मुक्त कराने की गुहार

जनता दरबार में पहुंचे टाना भगत ने उपायुक्त के समक्ष अपनी पीड़ा रखते हुए आरोप लगाया कि भू-माफियाओं द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर जमीन को मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीसी ने उनकी बात को बेहद गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अंचल और पुलिस अधिकारियों को मामले की तत्काल जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन पर अवैध कब्जा, जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद में सुधार, वृद्धा-विधवा पेंशन और गैस कनेक्शन जैसी समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram