फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

आज झारखंड दौरे पर रहेंगे CJI सूर्यकांत, कई डिजिटल सेवाओं की करेंगे शुरुआत

झारखंड हाईकोर्ट में डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत 2 नवंबर को झारखंड पहुंचेंगे। यहां वे हाईकोर्ट परिसर में नवनिर्मित डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन शाम 7:30

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत 2 नवंबर को झारखंड पहुंचेंगे। यहां वे हाईकोर्ट परिसर में नवनिर्मित डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन शाम 7:30 बजे किया जाएगा।

इस खास मौके पर झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।

स्वागत भाषण से शुरू होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड हाईकोर्ट की कम्प्यूटरीकरण एवं डिजिटलीकरण समिति के सदस्य जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी के स्वागत भाषण से होगी। इसके बाद झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक संबोधन देंगे।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और जस्टिस एस. चंद्रशेखर भी कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। इस दौरान न्यायिक प्रक्रिया को आधुनिक बनाने और तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा की जाएगी।

डेटा सेंटर के साथ कई सॉफ्टवेयर होंगे लॉन्च

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नए डेटा सेंटर का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही कई नई डिजिटल सेवाओं और सॉफ्टवेयर की भी शुरुआत की जाएगी। इन सुविधाओं से हाईकोर्ट के कामकाज को अधिक आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसके बाद CJI सूर्यकांत मुख्य भाषण देंगे। कार्यक्रम के अंत में जस्टिस आनंद सेन धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram