फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

झारखंड हॉर्टिकल्चर प्रमोशन सोसाइटी में 637 पदों पर होगी नियुक्ति

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के उद्यान निदेशालय ने झारखंड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रमोशन सोसाइटी (JSHPS) में 637 पदों पर संविदा आधारित भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां मुख्यालय, जिला और प्रखंड स्तर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के उद्यान निदेशालय ने झारखंड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रमोशन सोसाइटी (JSHPS) में 637 पदों पर संविदा आधारित भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां मुख्यालय, जिला और प्रखंड स्तर पर की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

तीन स्तरों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती के तहत कुल 637 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों का विवरण इस प्रकार है:

1. मुख्यालय स्तर पर 13 पद

  • डिप्टी डायरेक्टर (ऑपरेशन) – 1
  • डिप्टी डायरेक्टर (प्रोग्राम) – 1
  • डिप्टी डायरेक्टर (फाइनेंस) – 1
  • स्टेट प्रोग्राम मैनेजर – 2
  • स्टेट टेक्निकल हॉर्टिकल्चर ऑफिसर – 1
  • स्टेट मैनेजर (फाइनेंस एंड एडमिन) – 1
  • स्टेट MIS ऑफिसर – 1
  • डॉक्यूमेंटेशन-कम-नॉलेज मैनेजमेंट ऑफिसर – 1
  • अकाउंटेंट – 2
  • असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर – 2

2. जिला स्तर पर 96 पद

  • डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर – 24
  • थीमैटिक एक्सपर्ट – 24
  • अकाउंटेंट – 24
  • असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर – 24

3. प्रखंड स्तर पर 528 पद

  • ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर – 264
  • असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर – 264

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

  • सामान्य, EWS, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग – 500 रुपये।
  • झारखंड के SC/ST अभ्यर्थी – 300 रुपये।
  • 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले झारखंड के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी।

आरक्षण और आयु सीमा

इस भर्ती में आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के स्थानीय निवासियों को मिलेगा। जिला और प्रखंड स्तर के पदों पर महिलाओं, खिलाड़ियों, आदिम जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है।

अभ्यर्थियों की आयु सीमा की गणना 4 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और मानदेय की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई है।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 4 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2026, दोपहर 3 बजे तक
  • आयु सीमा की गणना: 4 दिसंबर 2026
  • हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 14 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे तक

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.jharkhand.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालना होगा। इसके साथ स्व-अभिप्रमाणित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अन्य जरूरी दस्तावेज, शुल्क भुगतान की रसीद और चेकलिस्ट लगानी होगी।

कहां भेजनी होगी हार्ड कॉपी?

आवेदन की हार्ड कॉपी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य हॉर्टिकल्चर प्रमोशन सोसाइटी, तृतीय तल, कृषि भवन, रांची-834008 के पते पर भेजनी होगी।

अभ्यर्थी हार्ड कॉपी हाथों-हाथ या स्पीड पोस्ट/निबंधित डाक से जमा कर सकते हैं। लिफाफे पर विज्ञापन संख्या 01/2026, आवेदित पद का नाम और पद का स्तर लिखना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram