हजारीबाग: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को हजारीबाग के पटेल चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल समेत कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाए और देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया।
सांसद मनीष जायसवाल ने सरदार पटेल को किया याद
इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से देश की बिखरी हुई रियासतों को एकजुट किया था। उनके प्रयासों से एक मजबूत और अखंड भारत का निर्माण संभव हुआ।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन देशसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों के लिए भी लगातार संघर्ष किया। उनका अनुशासन, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।
सरदार पटेल का योगदान आज भी प्रेरणादायक
झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक काम किया। उनका योगदान आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में शंकर राणा, अजीम अंसारी, संजय कुमार, चंद्रनाथ भाई पटेल, चंद्रमोहन पटेल, राकेश सिंह, जीवन मेहता, मुनेष ठाकुर, प्रो. प्रमोद सिंह, रंजन चौधरी और रोहित कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Read more : बंद चीनी मिल की जमीन पर बजेगी उद्योगों की घंटी, 151 एकड़ पर लगेंगे नए कारखाने






