फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

NH-80 पर पुलिस की बढ़ी निगरानी, सिटी एसपी अतुलेश झा ने किया निरीक्षण

जिले में अपराध पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर पुलिस सतर्क है। इसी को लेकर शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने जिले के अलग-अलग राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

भागलपुर: जिले में अपराध पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर पुलिस सतर्क है। इसी को लेकर शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने जिले के अलग-अलग राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने एनएच-80 समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर तैनात पेट्रोलिंग गाड़ियों की जांच की। उन्होंने गाड़ियों में मौजूद सुरक्षा उपकरणों, पुलिस अधिकारियों और जवानों की तैनाती का भी जायजा लिया।

पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश

सिटी एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की वर्दी और उनकी मुस्तैदी की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि हाईवे पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

सड़क दुर्घटना या अपराध से जुड़ी सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग टीम को बिना देरी किए मौके पर पहुंचने को कहा गया।

43 थाना क्षेत्रों में चल रही वाहन जांच

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी 43 थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को कई मामलों में सफलता भी मिली है। हाल ही में बाईपास थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की गई थी।

त्योहारों को लेकर रात में भी बढ़ेगी गश्ती

सिटी एसपी अतुलेश झा ने कहा कि त्योहारों और भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए रात में भी विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने संदिग्ध वाहनों की जांच करने और अवैध शराब, नशीले पदार्थों तथा हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दूसरे थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने को कहा गया है, ताकि लोगों का सफर सुरक्षित हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram