फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की का आकस्मिक निधन, गोस्सनर कॉलेज में होगी शोक सभा

जीईएल चर्च के बिशप राइट रेवरेंड सीमांत तिर्की का शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ईसाई समुदाय और पूरे मसीही समाज में शोक की लहर है। उनके जाने को कलीसिया और समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: जीईएल चर्च के बिशप राइट रेवरेंड सीमांत तिर्की का शुक्रवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ईसाई समुदाय और पूरे मसीही समाज में शोक की लहर है। उनके जाने को कलीसिया और समाज के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

बिशप सीमांत तिर्की को शनिवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। इस अवसर पर गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज परिसर में विशेष प्रार्थना सभा और शोक सभा आयोजित की जाएगी।

शनिवार को दी जाएगी अंतिम विदाई

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार सुबह 9 बजे गोस्सनर थियोलॉजिकल कॉलेज परिसर में विशेष प्रार्थना सभा और शोक सभा होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे जीईएल चर्च कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाएगा।

ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने जताया शोक

बिशप सीमांत तिर्की के निधन पर ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने गहरा दुख जताया है। फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कच्छप ने कहा कि बिशप तिर्की का पूरा जीवन प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं, प्रेम, सेवा और मानवता के प्रति समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से मसीही समाज ने एक आध्यात्मिक अगुवा और मार्गदर्शक खो दिया है। समाज के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

प्रवीण कच्छप ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram