फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग

टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण प्लेटफॉर्म के शेड में लगे बिजली के तारों में आग लगी। देखते ही देखते आग फैल गई और पूरे प्लेटफॉर्म

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण प्लेटफॉर्म के शेड में लगे बिजली के तारों में आग लगी। देखते ही देखते आग फैल गई और पूरे प्लेटफॉर्म पर धुआं भर गया।

धुआं फैलने के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया।

रेलवे और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म के शेड में लगी बिजली की वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि आग पर काबू पा लिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram