फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में बुधवार सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में बुधवार सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी

भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए रांची समेत कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। 28 और 29 अक्टूबर को केजी से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार यानी 29 अक्टूबर को तूफान का असर और बढ़ सकता है। राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जरूरी काम नहीं होने पर घर से बाहर निकलने से बचने और बारिश के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। वहीं 31 अक्टूबर के बाद बारिश कम होने और आसमान साफ होने की संभावना जताई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram