*बाजार टांड़, पिठौरिया में सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण*
*महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था, किसानों और हाट-बाजार आने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा*
पिठौरिया (रांची)। पिठौरिया पंचायत क्षेत्र के बाजार टांड़ में जनसुविधाओं के विस्तार के तहत सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया गया। इसके शुरू होने से बाजार आने वाले किसानों, व्यापारियों और साप्ताहिक हाट में खरीदारी करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
शौचालय में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
स्वच्छता और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान :
पिठौरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और स्वच्छता को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक शौचालय के निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में मुखिया मुन्नी देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रवण (पिठौरिया), ग्राम प्रधान रामलगन मुंडा, समाजसेवी मधु साहू, रामदेव सोनी, मिथिलेश प्रसाद, परमानंद गुप्ता, राम शर्मा, प्रद्युमन साहू, विजय साहू, हाफिज अंसारी, संजय नायक, कृष्णा जायसवाल, विष्णु साहू, संदीप प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद, अनूप मुंडा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।





