फॉण्ट कनवर्टर NEW

राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

राजधानी रांची में मंगलवार को पुलिस और राहुल सिंह गिरोह से जुड़े अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहिद नाम का अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में मंगलवार को पुलिस और राहुल सिंह गिरोह से जुड़े अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहिद नाम का अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो अपराधियों को पकड़ लिया है। घायल शाहिद को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने शुरू की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग की घटना में राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों संदिग्ध विधानसभा थाना क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम उनकी तलाश में पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शाहिद घायल हो गया।

भागने की कोशिश कर रहे दोनों अपराधी पकड़े गए

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद शाहिद ने घायल हालत में भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया।

घायल शाहिद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

राहुल सिंह गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश

पुलिस अब कांके में पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग की घटना में पकड़े गए अपराधियों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही राहुल सिंह गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram