फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी भाजपा, 2 या 3 नवंबर से निकलेगी पदयात्रा

झारखंड में भाजपा अब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी ने इसे ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ नाम दिया है। इसके तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में पदयात्रा और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड में भाजपा अब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देने के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी ने इसे ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ नाम दिया है। इसके तहत राज्य के अलग-अलग जिलों में पदयात्रा और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 2 या 3 नवंबर से होने की संभावना है।

विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने बताया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल केंद्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भाजपा अब जनता के बीच जाकर अपना पक्ष रखेगी।

पार्टी के अनुसार, इस अभियान में वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

छह जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर अभियान की तैयारियों के लिए छह नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जमशेदपुर में राज सिन्हा, रांची में मनोज सिंह, हजारीबाग में बिरंची नारायण, पलामू में नीलकंठ सिंह मुंडा, गिरिडीह में अमर कुमार बाउरी और दुमका में गणेश मिश्र को प्रभारी बनाया गया है।

ये नेता अपने-अपने जिलों में पदयात्रा और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कराएंगे।

जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी पार्टी

अभियान के दौरान भाजपा की ओर से विभिन्न जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और दूसरे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब लोगों तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

फिलहाल भाजपा की ओर से अभियान की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रमों की पूरी रूपरेखा जल्द सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram