फॉण्ट कनवर्टर NEW

तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित तिरुपति पेट्रोल पंप के पास देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित तिरुपति पेट्रोल पंप के पास देर रात एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी

दुकान से आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास की अन्य दुकानें इसकी चपेट में आने से बच गईं।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना में दुकान का पूरा सामान जल गया, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने की घटना की पुष्टि

रांची सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram