फॉण्ट कनवर्टर NEW

सब-इंस्पेक्टर के घर बड़ी चोरी, 20 लाख से अधिक के गहने और नकदी ले उड़े चोर

राजधानी रांची में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड में चोरों ने हजारीबाग में तैनात सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 20

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड में चोरों ने हजारीबाग में तैनात सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 20 लाख रुपये से अधिक के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घर का सामान बिखेरकर फरार हुए चोर

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाकर तीन से चार चोर घर में दाखिल हुए। उन्होंने अलमारियों और दीवान को तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकाल ली। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हरकतें कैमरे में कैद हो गईं।

रिश्तेदार के पहुंचने पर चोरी का हुआ खुलासा

सुबह जब शशि गुप्ता के एक रिश्तेदार घर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा पाया। अंदर जाने पर देखा कि कमरों में सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे थे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना शशि गुप्ता को दी।

जांच में जुटी पुलिस और एफएसएल की टीम

घटना की सूचना पर चुटिया थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram