फॉण्ट कनवर्टर NEW

अवैध बालू के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज, सुभाष चौक से ट्रैक्टर जब्त

जिले में अवैध बालू के उठाव और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार की अहले सुबह शहर के सुभाष चौक के पास से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। यह कार्रवाई डीसी

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा : जिले में अवैध बालू के उठाव और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार की अहले सुबह शहर के सुभाष चौक के पास से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। यह कार्रवाई डीसी के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने की। जब्त ट्रैक्टर को जामताड़ा थाना के हवाले कर दिया गया है।

अवैध बालू कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में अवैध बालू के कारोबार को रोकने के लिए डीसी ने सख्त निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध बालू के उठाव और परिवहन पर नजर रखने और कार्रवाई करने को कहा गया है।

बाइक सवारों पर रेकी करने का आरोप

माइनिंग इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि कुछ बाइक सवार लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह अपने घर से निकलते हैं, बाइक सवार उनका पीछा करने लगते हैं और उनकी रेकी करते हैं।

उन्होंने कहा कि अवैध बालू कारोबार की सूचना मिलने पर तुरंत छापेमारी की जाती है। इस दौरान अवैध बालू लदे वाहनों को जब्त किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram