फॉण्ट कनवर्टर NEW

शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर गैरेज में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र में तेनुघाट-पेटरवार मुख्य सड़क पर स्थित एक ट्रैक्टर गैरेज में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गैरेज में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र में तेनुघाट-पेटरवार मुख्य सड़क पर स्थित एक ट्रैक्टर गैरेज में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गैरेज में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते गैरेज में रखे ट्रैक्टर के पार्ट्स और अन्य सामान जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

स्थानीय लोगों ने गैरेज मालिक को दी सूचना

गैरेज संचालक प्रेमलेश शर्मा ने बताया कि घटना के समय वह घर में खाना खा रहे थे। इसी बीच आसपास के लोगों ने उन्हें गैरेज में आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई आग

घटना की सूचना मिलते ही तेनुघाट दमकल विभाग के प्रधान अग्निशालक दीनानाथ शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आसपास की दुकानों और घरों तक आग फैलने से रोक ली गई।

इस अगलगी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, गैरेज मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। समय रहते दमकल कर्मियों के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram