फॉण्ट कनवर्टर NEW

सस्ते में कार खरीदने का शानदार मौका, 31 अक्टूबर को ऑनलाइन बोली, देखें रिजर्व प्राइस

लोन बकाए पर SBI का बड़ा एक्शन: स्कॉर्पियो, बलेनो और मैग्नाइट खरीदने का सुनहरा अवसर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: यदि आप कम बजट में अच्छी सेकंड हैंड कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। भारतीय स्टेट बैंक की आरबीओ रांची रूरल शाखा ने वाहन ऋण (कार लोन) बकाए की वसूली के लिए हाइपोथेकेशन समझौते के तहत जब्त की गई 4 गाड़ियों की सार्वजनिक ई-नीलामी करने की घोषणा की है। यह नीलामी “जैसा है जहां है”, “जैसा है जो है” और “जो कुछ भी है” के आधार पर 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

नीलामी में शामिल कारें और उनका आरक्षित मूल्य

  • मारुति बलेनो (JH-01-FV-5969): नेओरी शाखा से संबंधित इस कार का आरक्षित मूल्य ₹4,05,000 तय किया गया है।
  • निसान मैग्नाइट (JH-01-FR-9360): ओरमांझी शाखा की इस गाड़ी के लिए बेस प्राइस मात्र ₹1,23,750 रखा गया है।
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो (JH-01-GE-8055): ओरमांझी शाखा के तहत आने वाली इस एसयूवी का रिजर्व प्राइस ₹11,70,000 निर्धारित है।
  • टोयोटा ग्लैंजा V पेट्रोल MT BS-VI (JH-01-FY-1489): नेओरी शाखा की इस कार का आरक्षित मूल्य ₹6,97,000 रखा गया है।

बोली लगाने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण नियम

ई-नीलामी 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी (प्रत्येक 10 मिनट के विस्तार के साथ)। इच्छुक खरीदारों को आधिकारिक पोर्टल (baanknet.com) पर अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए पंजीकरण करना होगा। केवाईसी दस्तावेज सत्यापन के बाद बोलीदाता को आरक्षित मूल्य का 10% बतौर ईएमडी (Earnest Money Deposit) एनईएफटी के माध्यम से जमा करना होगा।
सफल बोलीदाता को नीलामी वाले दिन या अगले कार्यदिवस तक ईएमडी समायोजित करते हुए कुल बिक्री मूल्य का 25% जमा करना होगा, जबकि शेष 75% राशि 15 दिनों के भीतर चुकानी होगी। सभी वाहनों पर नियमानुसार जीएसटी लागू होगा तथा वाहन का नाम ट्रांसफर व रजिस्ट्रेशन शुल्क सफल खरीदार को ही वहन करना होगा।
गाड़ियों की भौतिक स्थिति देखने या सत्यापन के लिए इच्छुक लोग सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच मोबाइल नंबर 9262299071 या 7583032122 पर संपर्क कर सकते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram