फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांके ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

  कांके (रांची)। प्रखंड कार्यालय परिसर में फैली गंदगी स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है। कार्यालय के प्रवेश द्वार के ठीक सामने प्लास्टिक, कागज, खाद्य पदार्थों के पैकेट और अन्य कचरे का ढेर लगा हुआ है। इससे परिसर की साफ-सफाई पर सवाल उठ

अपनी भाषा में पढ़ें

 

कांके (रांची)। प्रखंड कार्यालय परिसर में फैली गंदगी स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही है। कार्यालय के प्रवेश द्वार के ठीक सामने प्लास्टिक, कागज, खाद्य पदार्थों के पैकेट और अन्य कचरे का ढेर लगा हुआ है। इससे परिसर की साफ-सफाई पर सवाल उठ रहे हैं।

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कार्यालय के मुख्य द्वार के आसपास कचरा फैला हुआ है। दीवारों के निचले हिस्से पर भी गंदगी के निशान हैं। प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन विभिन्न कार्यों के लिए ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में प्रवेश द्वार के सामने इस तरह गंदगी का जमा होना स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है, ताकि आम लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और परिसर की सफाई सुनिश्चित कराते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram