फॉण्ट कनवर्टर NEW

यूनिफॉर्म नहीं खरीदने पर छात्र का रजिस्ट्रेशन रोके जाने का आरोप, AISF ने उठाई आवाज

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में छात्र राजवीर सिंह का रजिस्ट्रेशन रोकने और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने झारखंड के राज्यपाल और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। संगठन ने छात्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में छात्र राजवीर सिंह का रजिस्ट्रेशन रोकने और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने झारखंड के राज्यपाल और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। संगठन ने छात्र का रजिस्ट्रेशन जल्द कराने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यूनिफॉर्म नहीं खरीदने पर रजिस्ट्रेशन रोकने का आरोप

AISF के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजक ने 1 अगस्त 2026 को लिखे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि कॉलेज की यूनिफॉर्म नहीं खरीद पाने के कारण छात्र राजवीर सिंह का रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है।

संगठन का यह भी आरोप है कि छात्र को कॉलेज से निकालने की धमकी दी गई है। AISF ने कहा कि रजिस्ट्रेशन नहीं होने से छात्र की पढ़ाई और भविष्य पर असर पड़ सकता है।

परिजनों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

शिकायत पत्र के अनुसार, जब छात्र के परिजन इस मामले में बातचीत करने कॉलेज पहुंचे, तो वहां मौजूद बाउंसरों ने उनके साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया।

AISF ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। संगठन का कहना है कि किसी छात्र की पढ़ाई में रुकावट डालना और समस्या का समाधान कराने पहुंचे परिजनों के साथ गलत व्यवहार करना गंभीर मामला है।

AISF ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

AISF ने राज्यपाल से मांग की है कि छात्र राजवीर सिंह का रजिस्ट्रेशन तत्काल कराया जाए, ताकि उसकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके अलावा परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले बाउंसरों और संबंधित प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की है।

फिलहाल, ये सभी आरोप AISF की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर सामने आए हैं। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram