फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जुगसलाई में रंगदारी के लिए खौफ फैलाने की साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सतर्क जमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur :  दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सतर्क जमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर हत्या, डकैती और गोलीबारी जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देकर कारोबारियों में भय पैदा करने और उनसे रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 25 जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किए हैं। रेलवे ब्रिज के पास की गई इस कार्रवाई को संभावित आपराधिक घटना रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र में कुछ लोग हथियारों के साथ किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद रेलवे ब्रिज के समीप छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनकी योजना किस वारदात को अंजाम देने की थी और संभावित निशाने पर कौन-कौन लोग थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में राजेश कुमार साव का आपराधिक इतिहास रहा है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, उनकी गतिविधियों और संभावित आपराधिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत का पता लगाने के साथ यह भी जांच कर रही है कि हथियार उन्हें किसने उपलब्ध कराए थे और कथित साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 111, 310(4) और 310(5) तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सुमित कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह और विवेक कुमार पंडित, सहायक अवर निरीक्षक गोपाल पाण्डेय और दिलीप कुमार यादव, हवलदार बासुदेव महतो तथा टैंगो-42 के जवान सैयद सलमान अख्तर और इरफान हुसैन शामिल थे।

दुर्गा पूजा के दौरान शहर में भीड़भाड़ और कारोबारियों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस की यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था के लिहाज से अहम है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ी जानकारियों और बरामद हथियारों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि संभावित आपराधिक नेटवर्क का पता लगाया जा सके और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram