फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

नेमरा पहुंचे कुणाल षाड़ंगी, हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी जी ने नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन जी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी जी ने नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी जी ने कहा कि रूपी सोरेन जी का व्यक्तित्व सादगी, ममता और आत्मीयता से परिपूर्ण था। उनका जीवन झारखंड की सामाजिक और पारिवारिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा रहा। उनके निधन से सोरेन परिवार के साथ-साथ राज्य के लोगों को भी गहरा दुख पहुंचा है।

उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरुमाता की स्मृतियां और उनके जीवन से जुड़े मूल्य सदैव लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

गुरुमाता रूपी सोरेन जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं अंतिम जोहार।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram