फॉण्ट कनवर्टर NEW

CBI की टीम ने CCL कार्यालय में मारा छापा, अभय कुमार बख्शी को किया गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI की टीम ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बरका-सयाल क्षेत्र में छापेमारी कर कर्मचारी अभय कुमार बख्शी को गिरफ्तार किया है। उन पर एक सेवानिवृत्त महिला से रिश्वत मांगने और

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। CBI की टीम ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बरका-सयाल क्षेत्र में छापेमारी कर कर्मचारी अभय कुमार बख्शी को गिरफ्तार किया है। उन पर एक सेवानिवृत्त महिला से रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है।

महिला की शिकायत पर CBI ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, एक सेवानिवृत्त महिला ने CBI से शिकायत की थी कि CCL का एक कर्मचारी उससे काम कराने के बदले रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद CBI ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

बताया जा रहा है कि CBI की टीम ने अभय कुमार बख्शी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। हालांकि, रिश्वत की रकम कितनी थी और किस काम के बदले पैसे मांगे गए थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

तीन गाड़ियों से पहुंची थी CBI की टीम

मिली जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम तीन इनोवा गाड़ियों से बरका-सयाल क्षेत्र पहुंची थी। टीम ने सौंदा डी स्थित प्रोजेक्ट ऑफिसर (PO) कार्यालय में छापेमारी की और आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद CCL के बरका-सयाल क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल, CBI मामले की जांच और पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram