फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा को लेकर रांची सदर अस्पताल अलर्ट, 20 अतिरिक्त बेड और चार एंबुलेंस की व्यवस्था

दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रांची सदर अस्पताल ने विशेष तैयारी की है। अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड तैयार किए गए हैं। इसके अलावा चार अतिरिक्त एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रांची सदर अस्पताल ने विशेष तैयारी की है। अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड तैयार किए गए हैं। इसके अलावा चार अतिरिक्त एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके।

17 से 20 अक्टूबर तक अलर्ट मोड में रहेगा अस्पताल

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विमलेश सिंह ने बताया कि 17 से 20 अक्टूबर तक अस्पताल अलर्ट मोड में रहेगा। इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर लगेंगे मेडिकल कैंप

दुर्गा पूजा के दौरान रांची के अलबर्ट एक्का चौक, कोकर स्थित सदर थाना के पास और कचहरी चौक के नगर नियंत्रण कक्ष के पास मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। प्रत्येक कैंप में एक एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।

पांच अन्य जगहों पर भी तैनात रहेंगी मेडिकल टीमें

इसके अलावा शहर के पांच अन्य स्थानों पर 108 एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात की जाएगी। इनमें जगन्नाथपुर थाना, तुपुदाना ओपी, बोड़िया रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति, सुजाता चौक और रातू रोड शामिल हैं।

इन स्थानों पर मेडिकल टीमें शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक सेवाएं देंगी। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram