फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, सिटी एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस सतर्क है। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस सतर्क है। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में सिटी एसपी ने क्यूआरटी (QRT) टीम के साथ सर्कस मैदान और टुइलाडुंगरी स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली।

सिटी एसपी ने पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी, सीसीआर डीएसपी, सिटी डीएसपी और गोलमुरी थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram